अपना जिला

भारतीय जनता पार्टी ने किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया

कोपागंज/मऊ। भारतीय जनता पार्टी का किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन कोपागंज नगर के स्वयंवर मैरेज हाल में गुरुवार को हुआ। बैठक के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद उपाध्याय रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुये हौसला प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान हित में अनेक कार्य किये हैं जिसमें प्रमुख रूप से किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना व किसान फसल बीमा योजना, व अनेक जनकल्याणकारी कार्यो को जनता के बीच रखा जा रहा है, बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष श्री दुर्ग विजय राय ने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसान हित में अनेकानेक योजना संचालित की है जो जनमानस के हित में धरातल पर दिख रही हैं जिसका लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है।
बैठक में किसान कल्याण सम्मेलन के प्रभारी संतोष सिंह व जिला सह प्रभारी राजीव पांण्डेय ने भी सम्बोधित किया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिलामहामंत्री अखिलेश तिवारी, आन्नद सिंह, भारत भीम जनार्दन, गोविन्द राव , सुग्गन राजभर, अखिलेश राजभर, कंवल गिरी, दिन बंधु राय, नितेश गुप्ता, राजन मिश्र, संजय राजभर ऊपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *