अपना जिला

करो योग रहो निरोग : सुर्यनमस्कार, ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, वृक्षासन, गरुड़ासन, उष्ट्रासन, वज्रासन, मंडूकासन, शशकासन का अभ्यास

मऊ। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में युवा भारत उत्तर प्रदेश पूर्व के सह युवा प्रभारी, कार्यवाहक बृजमोहन के नेतृत्व में कासिमपुर ग्राम सभा में चल रहे पांच दिवसीय योग शिविर के तीसरे दिन जिला योग प्रचारक धर्मेंद्र कुमार योगी ने योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुर्यनमस्कार, ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन,  वृक्षासन, गरुड़ासन, पादहस्तासन,  उष्ट्रासन,वज्रासन, मंडूकासन, शशकासन,  सेतुबंधासन, हलासन इत्यादि आसनों का अभ्यास कराया, तत्पश्चात प्राणायाम में भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उद्गीत आदि के साथ-साथ सभी को निरोग रखने के लिए एवं समस्त साधकों को योग-व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

शिविर को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र योगी ने कहा कि आयुर्वेद में योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया गया है लेकिन आज के समय मैं ना सिर्फ आयुर्वेद, योगदर्शन बल्कि बड़े-बड़े डॉक्टर और एक्सपर्ट भी योग को स्वस्थ जीवन का आधार और कई बीमारियों का काल मानते हैं! परंतु आज के भाग-दौड़ भरे जीवन में मनुष्य के पास अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए समय ही नहीं है ! व्यक्ति रोगी होकर जितना समय अस्पतालों के चक्कर काटने में बर्बाद करता है उसकी तुलना में यदि वह नियमित रूप से मात्र एक घंटा समय निकालकर योगाभ्यास करें तो रोगों से बच सकता है और यदि कोई रोग है तो वह भी ठीक हो जाता है। इस शिविर में बृजमोहन, राजन वैदिक, राजनरायन के साथ समस्त ग्रामवासी एवं बच्चे सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *