विश्व युवा कौशल दिवस एवं कौशल सप्ताह के अवसर पर रैली का आयोजन
मऊ। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप दिनांक 09 जुलाई 2018 से 15 जुलाई 2018 तक कौशल सप्ताह एंव विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत सप्ताह भर जनपद के प्रशिक्षण संस्थानों पर विविध कार्यक्रम (रैली का आयोजन/विद्यालयों में मोबलाईजेशन/गोष्ठी/रोजगार मेला तथा अन्य गतिविधियों के आयोजन) सम्पादित किये जा रहे है, जिससे कौशल विकास के कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं कौशल विकास के कार्यक्रमों का उद्देश्य पूरा हो सके। इसी अवसर पर दिनांक 11 जुलाई 2018 को राजकीय आईटीआई मऊ से रैली का आयोजन किया गया, प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 मऊ भूपेन्द्र कुमार पाल एवं जिला सेवायोजन अधिकारी वकील अहमद अंसारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 मऊ भूपेन्द्र कुमार पाल द्वारा बताया गया कि कौशल प्रशिक्षण केंद्रों के माध्य्म से 14 से 35 वर्ष के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है, तथा रैली का उददेश्य आम जनामानस को कौशल विकास मिशन योजना के बारे में जानकारी प्रदान करना है। रैली में कौशल विकास मिशन के जिला प्रबन्धक आशुतोष पाण्डेय, सर्वेश दुबे, कृष्ण गोपाल दुबे, राजकीय आई0टी0आई0 सें योगेन्द्र यादव, श्री विनोद कुमार, श्री रमेश यादव, श्री वीर प्रकाश वर्मा, श्री राम प्रताप मल्ल, कौशल प्रशिक्षण केन्द्र के श्री संजीव राय, श्री राहुल मौर्या तथा कौशल प्रशिक्षण केन्द्र एवं राजकीय आई0टी0आई0 के प्रशिक्षाथियों ने प्रतिभाग किया।
