खास-मेहमान

कुश्ती, कबड्डी, बाक्सिंग व भारतोलन प्रतियोगिता-2018 जोन वाराणसी में मऊ पुलिस ने किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन

मऊ। अन्तरजोनल कुस्ती, कबड्डी, बाक्सिंग व भारतोलन प्रतियोगिता 2018 सिगरा स्टेडियम वाराणसी में दिनांक 26.06.2018 से 30.06.2018 तक हुयी प्रतियोगिता में मऊ पुलिस टीम (उपनिरीक्षक मो0 स्वाले, उ0नि0 रीता उपाध्याय, आ0 हीरालाल यादव व वरुण यादव, कोच इंचार्ज रामआशीष पुलिस लाईन) ने प्रतिभाग करते हुये अन्तरजोनल प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में प्रदेश के समस्त जोनों ने प्रतिभाग किया जिसमें उ0नि0 मो0 स्याले कुश्ती में स्वर्ण पदक, उ0नि0 रीता उपाध्याय ने भारत्तोलन में कांस्य पदक, आ0 हीरालाल यादव कुश्ती में कांस्य पदक व वरुण यादव कुश्ती में रजत पदक प्राप्त करते हुये जनपद मऊ पुलिस का नाम रोशन किया। प्रदेश स्तर की इस प्रतियोगिता में उक्त पुलिसकर्मियों द्वारा किये गये उत्कृष्ठ प्रदर्शन की जनपद मऊ पुलिस अधीक्षक द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *