अभिनव भारत फाउंडेशन ट्रस्ट ने अनाथ बच्चे की शिक्षा में किया मदद
रतनपुरा/मऊ। जनपद में शिक्षा पर कार्य कर रही स्वयं सेवी संस्था अभिनव भारत फाउंडेशन ट्रस्ट ने अनाथ बच्ची प्रीति की शिक्षा में मदद का हाथ बढ़ाते हुए प्रीति के विद्यालय उड़ीसा पब्लिक स्कूल रतनपुरा पहुँच कर उसके बेहतर शिक्षा के लिए कापी किताब सहित शिक्षण सामग्री भेट किया ।इस अवसर पर समाजसेवी फतेह बहादुर गुप्त व विद्यालय के प्रधानाचार्य विनायक बिसोई होमियो चिकित्सक डॉ अनिल कुमार यादव नेअनाथ बिटिया प्रीति को कॉपी किताब बैग उपहार स्वरूप भेट किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाजसेवी फतेह बहादुर गुप्त ने कहा कि शिक्षा से ही मानव सफलता के शिखर पर पहुँचता हैं, शिक्षा के माध्यम से मनुष्य सब पर विजय प्राप्त कर सकता है।संस्था के सलाहकार डॉ अनिल कुमार यादव ने कहा कि हमारी संस्था के द्वारा गरीब बच्चों को शिक्षा का अधिकार से जोड़ने के साथ ही साथ कमजोर परिवार के बच्चों को अन्य शिक्षण सामग्रियों में मदद करती रहेगी उन्होंने जनपदवासियो से अपील किया कि अपने बच्चों को जरूर शिक्षित करें।इस अवसर पर उड़ीसा पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक विनायक विसोइ ने भी संस्था के कार्यो से प्रेरित होकर उस अनाथ बच्ची प्रीति को हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया साथ ही किताब व ट्रेवेल्स में भारी छूट देने का ऐलान किया।कार्यक्रम का संचालन रमेश मानिकपुरी ने किया तो सबका आभार ट्रस्ट के संचालक सुशील कुमार पाण्डेय ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप सेअनिल यादव अध्यापक जन्मेजय, राजनाथ, तारा, ओमप्रकाश यादव,परिखन जसोदिया सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।

