चर्चा में

पिता ने बच्ची को कैसे पिलाया दूध ?

 

जो कुछ आप तस्वीरों में देख रहे हैं…उसे देखकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा…आखिर ये कैसे हो सकता है…दरअसल पूरा मामला अमेरिका के विस्कॉन्सिन का है…जहां एप्रिल नाम की एक महिला ने बेटी को जन्म दिया…चूकि उनकी बेटी का जन्म ऑपरेशन से हुआ था…बेटी को जन्म देने के बाद एप्रिल की हालत खराब होने लगी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा…लिहाजा बच्ची को जन्म के बाद दूध पिलाने के लिए पिता मैक्समिलियन से नर्स ने पूछा कि वो क्या अपनी छाती पर एक निप्पल लगाकर बच्ची को ब्रेस्टफ़ीड करा सकते हैं…बच्ची के पिता नर्स के इस बात पर राजी हो गएं. उसके बाद नर्स ने एक ट्यूब की मदद से एक प्लास्टिक निप्पल पिता की छाती से चिपका दिया जो ट्यूब फॉर्मूला मिल्क से भरी एक सीरिंज से जुड़ा हुआ था…पिता के इस प्रयास की पूरी दुनिया में सराहना हो रही है…खुद बच्ची के पिता मैक्समिलियन ने इसकी ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है…जिसके बाद से ही वो पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *