खास-मेहमान

हुमा नसरीन ने बीएससी में किया मऊ जनपद टॉप

मऊ। आज़ाद हिन्द महाविद्यालय की छात्रा व मऊ नगर के खीरीबाग निवासी शफीक अहमद की पुत्री हुमा नसरीन ने बीएससी में 73% अंक लाकर मऊ जिले में टॉप कर विद्यालय, परिवार सहित जनपद का नाम रोशन किया है। हुमा के इस सफलता पर उनके कालेज के सहपाठियों सहित शुभचिंतकों का बधाई देने का सिलसिला जारी है।
इसके साथ ही हुमा नसरीन का लखनऊ विश्वविद्यालय में एमएससी केमिस्ट्री विषय के लिये हो गया है। आजाद हिन्द महाविद्यालय के प्रबंधक विजय शंकर यादव, मुरलीधर यादव, रामलखन यादव ने हुमा के इस सफलता पर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है। साथ ही सभी अध्यापकों ने हुमा को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *