इनरव्हील क्लब मऊ ने चिकित्सकों को सम्मानित कर मनाया डाक्टर्स-डे
मऊ। इनरव्हील क्लब मऊ द्वारा रविवार को आशीर्वाद मैरिज हॉल में डॉक्टर्स डे मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद तैयब पालकी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने सम्बोधन में श्री पालकी ने कहा कि आज डाक्टर्स डे के अवसर पर इनरव्हील क्लब ने चिकित्सकों के सम्मान में जो कार्यक्रम आयोजित किया है वास्तव में यह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि पालिका नगर के विकास में पूरी तरह कटिबद्ध है और बिना भेदभाव के नगर का विकास करती है और करती रहेगी।
इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती शरद टंडन ने क्लब की नवनिर्वाचित अध्यक्षा श्रीमती नूपुर अग्रवाल को कॉलर व पिन देकर सम्मानित किया और नूपुर अग्रवाल ने अपने नए सत्र का कार्यभार अपनी नई टीम के साथ संभाला। जिसमें सचिव श्रीमती बेनु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती मधु कपूर, सह सचिव श्रीमती नीलम सर्राफ, उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना कपूर, आईएसओ श्रीमती पूनम गुप्ता, और एडिटर डॉ रूचि अग्रवाल शामिल रही। इनरव्हील क्लब द्वारा डाक्टर्स डे में आमंत्रित सभी चिकित्सकों को टाइटल्स व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर जूड को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की मेंबर्स बहुत उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में उपस्थित रही। पास्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती आशा खत्री ने नूपुर अग्रवाल को आशीर्वाद देकर, सभी सम्मानित डॉक्टर को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर डा. एस. एन. खत्री, डा. जीएस अग्रवाल, डा. गंगा सागर सिंह, डा. एस.एन. राय, डा. ओपी सिंह, डा. पवन गुप्ता, डा. पवन मद्धेशिया, डा. वसीमुद्दीन जमाली, डा. सरफराज अहमद, डा. संजय सिंह, डा. जीएल केशरवानी, डा. रद्युनन्दन अग्रवाल, डा. सत्यानंद राय, डा. एके सिंह, डा. अशोक वर्मा, डा. आरएम मिश्रा, डा. नवीन सिंह, डा. अलका राय, डा. शबाना, डा. मनोज मित्तल, डा. ओएन वर्मा, डा. आशीष वर्मा, डा. जीएस चौहान, श्रीमती मंजुला जायसवाल, श्रीमती मीना अग्रवाल, श्रीमती कंचन तिवारी, श्रीमती शरद टंडन, श्रीमती बीना टंडन, श्रीमती पदमा मिश्रा, श्रीमती स्वीटी टंडन, श्रीमती अर्चना कपूर, श्रीमती रंजना जलान, श्रीमती मधु कपूर, श्रीमती विद्या चौहान, डॉक्टर गुंजन अग्रवाल, श्रीमती रिचा सिंह, डॉक्टर माला मित्तल उपस्थित रही।
कार्यक्रम का संचालन डॉ कुसुम वर्मा और श्रीमती अर्चना कपूर ने किया।

