Uncategorized

रमेश पटेल की हत्या के खुलासे व पुलिस के भ्रष्टाचार के विरूद्ध भाआपा का तहसील पर धरना प्रदर्शन

◆ आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित चार सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा
◆ प्रदर्शन के दौरान उभांव थानाध्यक्ष व सीओ रसड़ा की कार्य-प्रणाली पर उठायें सवाल
◆ चार दिन के अन्दर हत्या का खुलासा व हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर बेमियादी क्रमिक अनशन की चेतावनी

बिल्थरारारोड/ बलिया़। उभांव थाना क्षेत्र के पलिया गांव में एक युवक की गला कसकर की गयी हत्या के मामले के खुलासे की मांग को लेकर भारत आजाद पार्टी व अपना दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने उभांव पुलिस व सीओ रसड़ा को कटघरे में खड़ा कर उनपर मामले को लीपापोती का आरोप लगाया एवं थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग की। बाद में पार्टी ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित चार सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा। चेताया कि 4 दिन के अंदर मामले का पटाक्षेप न होने पर पार्टी बेमियादी अनशन-प्रदर्शन करेगी।
पलिया निवासी रमेश पटेल हत्याकाण्ड के मामले में उभांव पुलिस के रवैये से आक्रोशित भारत आजाद पार्टी के सदस्यों ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरना- प्रदर्शन में उनके निशाने पर उभांव थानाध्यक्ष व सीओ रसड़ा रहे। कहा कि हत्या के इस मामले में उभांव पुलिस द्वारा अबतक मुकदमा दर्ज न करना उनकी मंशा को स्पष्ट करता है। आरोप लगाया कि पुलिस रूपये का लेनदेन कर हत्या को आत्महत्या का रूप देने पर तुली हुई है। इस दौरान उन्होने सीओ रसड़ा व उभांव थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुएं थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि इस मामले के पर्दाफास न होने तक वे आन्दोलन करते रहेंगे। उन्होने विगत एक वर्ष के अन्दर क्षेत्र में हुई लूट, छिनैती, चोरी की घटनाओं का जिक्र करते हुए इनके अबतक खुलासे न होने पर पुलिस की कार्यपद्धति पर सवाल खड़े किये। कहा कि लगातार लूअ व छिनैती की घटनाओं के बाद भी एसपी बलिया द्वारा उभांव थानाध्यख पर कोई एक्शन न लेना आश्चर्यजनक है। बाद में पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र जिसमें रमेश पटेल हत्याकाण्ड प्रकरण की सर्वप्रथम एफआईआर दर्ज करने, इस प्रकरण की एक जांच टीम द्वारा उच्च स्तरीय जांच कराने, हत्याकाण्ड का शीघ्र पर्दाफास कर दोषियों को गिरफ्तार करने व उभांव थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग शामिल था को उपजिलाधिकारी राधेश्याम पाठक को सौंपा। धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं व ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद मानव, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र पटेल, शैलेष पटेल, रामलाल पटेल, मनीष पटेल, मोहन पटेल, अरूण पटेल, नरेन्द्र पटेल, रामकृत प्रसाद, राजेश पटेल, जितेन्द्र पटेल, आरती देवी, रीता देवी, मंजू देवी, प्रमिला देवी, मंशा देवी, लालसा देवी, ज्योति देवी, शान्ति देवी, विसुनी देवी, उषा देवी, सुनीता देवी, कमलावती देवी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *