Uncategorized

1.49 करोड़ से बनने वाली शहीद रामप्रवेश मार्ग का शिलान्यास कर सांसद ने दी शहीद को श्रद्धांजलि

◆ टंगुनिया में शहीद स्मारक के लिए भूमि का चयन, निर्माण शीघ्र

बिल्थरारोड/बलिया। राष्ट्र की रक्षा के लिए जान की कुर्बानी देने बाले देश के जांबाज सैनिकों के नाम पर जब कोई शिलान्यास या उद्घाटन होता है तो वास्तव में हम उन वीरगति को प्राप्त वीर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि देते हुए आने बाले कल के लिए इतिहास के पन्नों में समेटते हैं कि वर्तमान से लेकर आने बाली पीढ़ी ऐसे रणबांकुरों को जान सके।
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रविन्द्र कुशवाहा बुद्धिपुर से टंगुनिया तक राज्य सड़क निधि योजनान्तर्गत 1.49 करोड़ रूपये से बनने वाले शहीद रामप्रवेश मार्ग के शिलान्यास कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। सांसद ने कहा कि देश शहीदों की शहादत को भूला नही सकता। शहीद रामप्रवेश की शहादत को हमेशा याद किया जायेगा। टंगुनिया में शहीद स्मारक के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। जिसका निर्माण भी शीघ्र होगा।
उन्होने कहा कि देश के बार्डर की रक्षा के लिए किसी भी परिस्थिति में सदा मुस्तैद सैनिकों की देन है कि हम दुश्मनों से बेखौफ आराम की नींद सोते है। सरकार शहीदों के शहादत के सम्मान में दी जाने वाली सुविधा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। शहीद रामप्रवेश की स्मृति में प्रस्तावित सभी कार्यों को हर हाल में पूर्ण करेगी। कहा कि टंगुनिया में बनने वाले शहीद स्मारक के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। कहा कि राज्य सड़क निधि योजनान्तर्गत 1.49 करोड़ से बुद्धिपुर से टंगुनिया तक 2.95 किमी तक बनने वाला यह मार्ग शहीद रामप्रवेश की याद दिलाती रहेगी। उन्होने अमर शहीद की शहादत से लोगों को प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर सांसद ने शहीद के पिता रामबचन को माला पहना कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर कैलाश बिहारी सिंह, डिम्पल सिंह, अनिल यादव प्रधान, अशोक कुशवाहा, अजय सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सोनाडीह जयप्रकाश यादव, चंदन सिंह, महेश यादव, देवेश, शैलेन्द्र, सतीश, राजकुमार, बालकरण मौर्य, शान्तनु सिंह, देवनंदन, अमित सिंह, रामबचन आदि मौजूद थे।

सड़क निर्माण को डिम्पल का प्रयास लाया रंग…

सांसद ने सड़क का शिलान्यास कर दिया ग्रामीणों को तोहफा
बिल्थरारोड क्षेत्र के बुद्धिपुर से टंगुनिया तक 2.95 किमी तक की जर्जर सड़क को बनवाने के लिए कई वर्षों से प्रयासरत डिम्पल सिंह का प्रयास अंततः रंग लाया तथा सांसद ने राज्य सड़क निधि योजना के तहत 1.49 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का सोमवार को शिलान्यास कर दिया। सड़क के शिलान्यास के साथ ही ग्रामीणों ने खुशी से इसके लिए अथक प्रयास करने वाले डिम्पल सिंह को फूल मालाओं से लाद दिया तथा सांसद व उसके पक्ष में नारे लगाये। ग्रामीणों न बताया कि कागज पर यह सड़क विगत 15 वर्षों के दौरान दो बार बन चुका है परन्तु सही मायनो में इसका निर्माण कार्य अब शुरू हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *