Uncategorized

20 जिला जजों के तबादले, तीन एडीजे प्रोन्नत

(विशाल त्रिपाठी)
इलाहाबाद। हाईकोर्ट प्रशासन ने सूबे में कार्यरत 20 जिला जजों का स्थानांतरण और तीन अपर जिला जजों का प्रमोशन कर उन्हें जिला जज बनाया है। हाईकोर्ट प्रशासन से जारी अधिसूचना के अनुसार ज्यूडिशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर के निदेशक अनिल कुमार ओझा को इलाहाबाद का जिला जज और यहां तैनात रहे संजय कुमार पचौरी को इसी पद पर मुजफ्फरनगर स्थानांतरित कर दिया है।

अन्य स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों में मुजफ्फरनगर के जिला जज अली जामिन को नवगठित कॉमर्शियल कोर्ट में पीठासीन अधिकारी, मुरादाबाद के जिला जज रामकृष्ण गौतम को कानपुर नगर, कानपुर नगर के जिला जज शशिकांत शुक्ल को मुरादाबाद, यूपी स्टेट पब्लिक ट्रिब्यूनल लखनऊ के रजिस्ट्रार गौरीशंकर गुप्ता को एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल द्वितीय व तृतीय लखनऊ का सदस्य, यहां के सदस्य रमेश तिवारी को बिजनौर का जिला जज, बिजनौर के जिला जज सुभाष चंद्र को गोंडा, गोंडा की जिला जज साधना रानी (ठाकुर) को आजमगढ़, आजमगढ़ के जिला जज सैयद आफताब हुसैन रिजवी को फैजाबाद, बदायूं के जिला जज नसीर अहमद को भदोही, भदोही के जिला जज अनिल कुमार गुप्ता को जालौन, जालौन के जिला जज चंद्रशेखर प्रसाद को गाज़ीपुर, गाज़ीपुर के जिला जज अखिलेश कुमार तिवारी को उन्नाव, उन्नाव के जिला जज विकार अहमद अंसारी को कॉमर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल लखनऊ का चेयरमैन, यहां तैनात राजेंद्र कुमार को कॉमर्शियल कोर्ट लखनऊ का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है।

इसी क्रम में संत कबीर नगर के जिला जज उमेश चंद्र शर्मा को सुल्तानपुर, सुल्तानपुर के जिला जज प्रमोद कुमार को बलिया, संभल के जिला जज कौटिल्य गौर को शामली का ओएसडी और अंबेडकरनगर के जिला जज नवीन श्रीवास्तव को स्थानांतरित कर मिर्ज़ापुर का जिला जज बनाया गया है। इसी प्रकार जालौन के एडीजे रामानंद को प्रोन्नत कर संतकबीर नगर, हाथरस के एडीजे डॉ अजय कृष्ण विश्वेश को संभल और गोरखपुर के स्पेशल जज अशोक कुमार सिंह को प्रोन्नत कर अंबेडकरनगर का जिला जज बनाया गया है। जबकि अयोध्या प्रकरण के स्पेशल जज सुरेंद्र कुमार यादव का बदायूं के जिला जज पद पर किया तबादला निरस्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *