अपना जिला

दवा व्यवसायी गौरी प्रसाद गुप्ता के पिता रमेश चन्द्र गुप्ता का निधन

मऊ। हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. पवन कुमार गुप्ता के ससुर व स्वदेशी काटन मिल स्थित दवा व्यवसायी गौरी प्रसाद उर्फ कुक्कू बाबू के पिता रमेश चन्द्र गुप्ता का शनिवार की देर रात्रि नगर के फातिमा अस्पताल में निधन हो गया। वे इधर काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन का समाचार सुनते ही लोग उनके स्वदेशी काटन मिल स्थित आवास पंहुच कर शोक संवेदना व्यक्त किये। उनकी शव यात्रा रविवार को प्रातः गाजीपुर अंतिम संस्कार के लिए जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *