निखिल पाण्डेय ने वरिष्ठ उप महाप्रबन्धक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर का पदभार संभाला
गोरखपुर। निखिल पाण्डेय ने वरिष्ठ उप महाप्रबन्धक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर का पदभार 09 मई, 2018 को ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व, आप मंडल रेल प्रबन्धक, इज्जतनगर के पद पर कार्यरत थे।
15 अगस्त, 1964 को जन्में श्री पाण्डेय मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले है। आपने विद्युत इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि रूड़की विश्वविद्यालय (वर्तमान में आई.आई.टी./रूड़की) तथा विद्युत इंजीनियरिंग में मास्टर आफ साइंस की उपाधि ’’दी रायल इन्स्टीच्यूट आफ टेक्नालजी’’ (के.टी.एच.), स्टाकहोम, स्वीडन से प्राप्त की है। आपने संघ लोक सेवा आयोग की इंजीनियरिंग सर्विसेज वर्ष 1986 की परीक्षा के माध्यम से भारतीय रेल सेवा में 15 मार्च, 1988 को पदार्पण किया। आप भारतीय रेलवे पर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे एवं रेलवे बोर्ड में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके है। आपको भारत सरकार की मिनिस्ट्री फार डेवलपमेन्ट आफ नार्थ ईस्र्टन रीजन में निदेशक के पद भी कुशलतापूर्वक कार्य किया हैं।
श्री पाण्डेय मृदुभाषी, सहृदय एवं व्यवहार कुशल प्रशासक है। आपको रेल प्रशासन का गहन अनुभव प्राप्त है। आप अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैंं।

