मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में आप भी दे सकते हैं दुल्हा-दुल्हन को गिफ्ट
मऊ। सरकार सामाजिक सरोकारों से जुड़ी तरह तरह के कार्यक्रम चलाती रहती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित की जा रही है। जिसका आयोजन प्रदेश के सभी जनपदों, विकास खण्डों आदि पर ऐसे सामूहिक आयोजन किये जा रहे हैं। सरकार ऐसे आयोजन के प्रति कृतसंकल्पित है। जिला प्रशासन द्वारा एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि भविष्य में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। शासनादेश के अनुसार शासन द्वारा उपराह स्वरूप रू0 10 हजार की विवाह सामग्री जैसे पायल, विछिया, कपडे़, बर्तन, दिये जाने का प्रावधान है। शासनादेश मेंं यह भी व्यवस्था है कि यदि कोई स्वेच्छा स दान स्वरूप कोई सामाग्री जैसे पंखा, कूलर, घडी, फोन, पंलग, गद्दे, रजाई, कपडे, बर्तन आभूषण आदि देना चाहे तो कार्यक्रम स्थल पर ही अपने हाथों से विवाहित जोड़ों को उपलब्ध कराते हुए सहयोग एवं पुण्य के भागी बन सकते है। अतः जनसमान्य/जन प्रतिनिधियोंं से अनुरोध है कि स्वेच्छानुसार दान समाग्री की व्यवस्था करते हुए कार्यक्रम स्थल पर अपने हाथों से देने का कष्ट करें। यदि चाहे तो अन्य विवाह समाग्री के साथ इसे पैक करके पूर्व से ही उपलब्ध कराने पर कार्यक्रम स्थल पर दिया जा सकता है।
ऐसे में सरकार अपने आयोजन को अपने तरीके से तो कर रही है।अगर कोई दान दाता अपने स्तर से अपने स्वेच्छा अनुसार विवाहित जोड़ों को दान देना चाहता है, तो सरकार का आम जन से सहयोग की दरकार की यह पहल प्रशंसनीय व काबिले तारीफ है।

