विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने बाले के विरुद्ध दिया तहरीर
घोसी /मऊ । कोतवाली के दौलतपुर गांव के साथ कई अन्य गांवों के 13 युवकों ने मंगलवार को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने को लेकर पवनी निवासी एकबाल उर्फ बाला अली पुत्र हमीद के विरुद्ध तहरीर दिया है।आरोप लगाया कि हम सभी से विदेश भेजने के नाम पर 25- 25 हजार लेकर भी विदेश भेजने के नाम पर कोई कार्यवाही नही किया गया।
कोतवाली में दिए गए तहरीर में दौलत पुर गांव निवासी रमेश,मंगेश पुत्रगण रामनाथ,अनिल पुत्र सुभाष,राहुल पुत्र रामा विजय कुमार पुत्र शंकर, रामाधार, अनिल, सुमित, रमेश, अमित के साथ बनियापर निवासी सुबास सोनकर, सोनू सोनकर, सुनील सोनकर, अहमदपुर असना के कैलाश यादव आदि ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के पवनी निवासी एकबाल उर्फ बाला अली पुत्र हमीद ने हम सभी के साथ अन्य युवकों से विदेश भेजने के नाम पर रु 25हजार लिया।कुछ लोगो का मऊ नगर स्थित एक पैथालॉजी सेंटर से मेडिकल भी कराया।यह भी आरोप लगाया की आरोपी के पास दो-दो आधार कार्ड ,पासपोर्ट है।विदेश भेजने के नाम पर आना कानी करने लगे।न विदेश भेज रहा है और न ही रुपया दे रहा हैै। मांग किया कि आरोपी एकबाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाय।
