डीएवी इंटर कॉलेज व डीएवी बालिका इण्टर कालेज, मऊ के सत्य मित्र सिंह अध्यक्ष व डॉ सर्वेश पांडेय प्रबंधक बने
मऊ। दी आर्य शिक्षा मंडल मऊनाथ भंजन मऊ द्वारा संचालित डीएवी इंटर कॉलेज मऊ व डीएवी बालिका इण्टर कालेज मऊ की प्रबंध समिति का निर्वाचन एवं मान्य प्रशासन योजना में दी गई व्यवस्था के अनुरूप रविवार को चुनाव अधिकारी उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक आजमगढ़ मंडल योगेन्द्र कुमार सिंह की देखरेख में डीएवी इण्टर कालेज के प्रांगण में संपन्न हुआ।
जिसमें अध्यक्ष सत्य मित्र सिंह दिनेश उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ द्विवेदी प्रबंधक डॉ सर्वेश पांडेय सचिव ज्ञान चंद आर्य तथा कोषाध्यक्ष डॉ मुरली सिंह कुशवाहा को चुना गया।
डीएवी इण्टर कालेज मऊ के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सतीश नारायण सिंह, अवधेश मिश्र, जय नारायन द्विवेदी, विजय कुमार सिंह, राकेश कुमार उपाध्याय, संजय कुमार तिवारी व डा. सुधा त्रिपाठी चुनी गई। तथा डीएवी बालिका इण्टर कालेज मऊ के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सतीश नारायण सिंह, अवधेश मिश्र, जयनारायन द्विवेदी, विजय कुमार सिंह, राकेश कुमार उपाध्याय, श्रीमती पुष्पा तिवारी व डा. सुधा त्रिपाठी चुुुुनी गयी। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया।

