अपना जिला

बस की चपेट में बाइक, बच्ची की मौत, युवक घायल

मुहम्मदाबाद गोहना/ आजमगढ़-बलिया राजधानी राज्य मार्ग स्थित तहसील के निकट एक सरकारी बस की चपेट में आने 9 वर्षीय बच्ची का दर्दनाक मौत हो गयी जबकि बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के बड़ागांव निवासी दिनेश यादव अपनी 09 वर्षीय भतीजी को बाइक पर बैठाकर मुहम्मदाबाद गोहना आ रहे थे। वे जैसे ही लखनऊ बलिया राजमार्ग स्थित स्थानिय तहसील मुख्यालय के पास पंहुचे तो, रोडवेज बस को क्रास कर निकलना चाहे, लेकिन बस की चपेट में आने से वे बच्ची सहित सड़क पर गिर गये। घटना की जानकारी होते ही आनन फानन में लोग जब तक सड़क पर घायलों को उठाकर अस्पताल भेजा। 09 वर्षीय शालिनी बुरी तरह घायल थी उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई। मोटरसाइकिल चालक 25 वर्षीय मनोज यादव बुरी तरह घायलवस्था में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। रोडवेज बस को पुलिस ने कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *