बधाई : अपर पुलिस महानिदेशक के द्वारा डॉक्टर सुजीत सिंह हुए सम्मानित
मऊ। शारदा नारायण हॉस्पिटल मऊ के डायरेक्टर डॉ सुजीत सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पी0 वी0 रामा शास्त्री आई0पी0एस0 व पुलिस अधीक्षक मऊ ललित कुमार सिंह द्वारा शुक्रवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आपको बताते चलें कि शारदा नारायण हॉस्पिटल द्वारा शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में मऊ के पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के कल्याणार्थ हेतु पुलिस लईन्स मऊ में प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है इसके अतिरिक्त इनके द्वारा जनपद में शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में पुलिस को महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता है तथा सामाजिक कार्यों में सबसे अधिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता रैली, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर जन-जन तक स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया जाता है इसी को ध्यान में रखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है यह मऊ के लिए गौरव की बात है की अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में बल दिया है इस अवसर पर बोलते हुए अपर पुलिसमहानिदेशक ने कहा कि शारदा नारायण हॉस्पिटल के इस सराहनीय कार्य के लिए मैं बहुत ही धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। जिन्होंने स्वास्थ्य को ऊपर उठाने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं सबसे अधिक बधाई के पात्र डॉक्टर सुजीत सिंह जी जिन्होंने स्वास्थ्य के लिए हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार रहते हैं मैं शारदा नारायण हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं चेयरमैन डॉक्टर संजय सिंह डायरेक्टर डॉ सुजीत सिंह व इनके पूरी टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए पुनः धन्यवाद देता हूं।


Congratulation to all members of Sharda Narayan trust …Sujeet sir great job…hats off…