मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में ऋण हेतु आवेदन करें
मऊ। जनपद के उद्यमियों/बेरोजगार युवक/युवतियों को सूचित किया जाता है कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोगार योजना के अन्तर्गत वर्ष 2018-19 हेतु लक्ष्य प्राप्त हो चुका है जिसके अन्तर्गत उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में रोजगार हेतु ऋण आवेदन-पत्र आमंत्रित किये जाते है। आरक्षित वर्ग के लिये आरक्षण नियमानुसार निर्धारित है।
आवेदन-पत्र जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, गाजीपुर तिराह, मऊ से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त किया जा सकता है। इसके जमा करने की अन्तिम तिथि दिनांक 04.05.2018 को सांय 05ः00 बजे तक निर्धारित है। अधिक जानकारी हेतु उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र मऊ से किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।

Fabric ki factory ke liye machines or kapda
5lakhs rojgar fabric factory mau