अपना जिला

जल-निकासी के लिये निर्मित किये जा रहे हैं नाले, सुचारू व्यवस्था हेतु लोगों की मांग को भी दिया जा रहा है क्रिया रूप : तय्यब पालकी

मऊ। नगर पालिका क्षेत्र स्थित इमिलिया में फातिमा चैराहा शहनाई मैरेज हाल से फातिमा हास्पिटल के पश्चिम बाउण्ड्री कोने तक रोड के दोनों पटरी पर लगभग 21.84 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नाला एवं फातिमा गेट के पास लगभग 4.93 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नाला व नाला क्रासिंग पुलिया का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष श्री तय्यब पालकी के हाथों सम्पन्न हुआ। मौके पर वार्ड 28 के सभासद विनय कुमार सिंह व वार्ड 15 की सभासद पानमती देवी मौजूद रहीं। इस प्रकार पालिकाध्यक्ष ने उक्त दोनों स्थानों पर संयुक्त रूप से लगभग 26.77 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नालों एवं क्रासिंग पुलिया को जल-निकासी एवं आवागमन के लिये अवाम को समर्पित कर दिया।
इस अवसर पर वार्ड सभासदगण विपिन कुमार सिंह व पानमती देवी ने अपने मन्तब्य में कहा कि हम अपने क्षेत्र के विकास से गदगद हैं और श्री पालकी के नेतृत्व वाले बोर्ड में अपने क्षेत्र के समुचित विकास की अपेक्षा करते हैं। उन्होंने इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष का स्वागत करते हुये उनका आभार भी व्यक्त किया।
नाला लोकार्पण के इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुये पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने कहा कि चूँकि बरसात करीब है और कई वर्षाें से इमिलिया में बरसात के दिनों में जल-जमाव की समस्या बनी रहने के कारण यहां के लोगों की मांग पर हम जल-निकासी को सुचारू बनाने के उद्देश्य से यहां नालों का निर्माण पूर्ण कराते हुये इसे अवाम के हवाले कर रहे हैं। इससे जल-निकासी की समस्या समाप्त होगी। इसी प्रकार पूरे नगर क्षेत्र में जहां जल-जमाव की समस्या बनी रहती है वहां भी जल-जमाव की निकासी के लिये उचित कदम उठाये जा रहे हैं। इस क्रम में उन्होंने बताते हुये कहा कि फातिमा गेट के पास सालों से पानी क्रास नहीं हो पाने के कारण जल-जमाव की स्थिति बनी हुयी थी पुलिया निर्माण से समस्या समाप्त और पानी की निकासी चालू हो गयी है, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा0 पवन कुमार के हास्पिटल रोड व फातिमा हास्पिटल रोड के नालोें का निर्माण होने से जल-जमाव की समस्या दूर हो जायेगी।
उद्घाटन के समय लोगों द्वारा फातिमा रोड पर हनुमान मन्दिर के बगल में नाले का फिरसे निर्माण कराने की मांग की गयी, तथा फातिमा गेट पर नाले के ऊपर स्लोप बनाने की भी मांग की जिस पर पालिका अध्यक्ष तय्यब पालकी ने अवाम को आश्वासन देते हुये कहा कि आपके हित में हम जल्द ही उक्त कार्याें का निर्माण कार्य करा कर आप के क्षेत्र की जल-निकासी को बेहतर बनायेंगे और आवागमन को सुचारू बनाकर विद्यमान समस्याओं से मुक्ति दिलायेंगे। श्री पालकी ने बताया कि नगर के रख-रखाव व इसके सुन्दरीकरण के प्रति पालिका तत्पर है। हम आम लोगों तक हर प्रकार की सहूलत पहुँचाने के लिये आवश्यक संसाधनों को मुहैया करा रहे हैं।
इस अवसर पर फखरे आलम मेम्बर, मुनव्वर अब्दुल गफूर मेम्बर, नसीम अख्तर मेम्बर, राजकुमार राजू सैनी मेम्बर, विनय सिंह मेम्बर, अब्दुल कादिर मेम्बर, धीरज राजभर मेम्बर, भानमती देवी मेम्बर व क्षेत्रीय लोगों में पप्पू, विनय सिंह, नगेन्द्रनाथ मिश्र, शिवशंकर, अभिजीत सिंह, गोविन्द चैहान, राजकुमार चैरसिया, विनोद मौर्या, दिनेश मौर्या, शुभम मिश्रा, शिवम मिश्रा, घन्श्याम मिश्रा, राधेश्याम मिश्रा आदि के इलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *