जनसंख्या के अनुपात में हिस्सेदारी सम्मेलन मनाया गया
मऊ। बाबा साहब डा. भीम राव आम्बेडकर जी की 127वींजन्म जयन्ती के अवसर पर आयोजित, जनसंख्या के अनुपात में हिस्सेदारी सम्मेलन फतहपुर ताल चंवर जनपद मऊ में सफलता पूर्वक कल शांय संपन्न हुआ. सम्मेलन के मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अध्यक्ष भाई अवनीश कुमार यादव के साथ जितेन्द्र राजभर (अम्बेडकर नगर) डा. विकास यादव बीएचयू, संजय बाबर (संयोजक समता क्रान्ति मंच) डा. जयप्रकाश यादव, मुन्ना राजभर, विजय प्रकाश यादव, जी तथा समता क्रान्ति मंच के कार्यकारी अध्यक्ष जंगशेर बहादुर यादव (राणा) ने भी सम्बोधित किया संचालन पेरियार मनोज यादव एवं सन्तोष यादव (प्रधान) ने सबका स्वागत किया।

