अपना जिला

वेतन न मिलने पर सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल

मोहम्मदाबाद गोहना/मऊ। नगर पंचायत मोहम्मदाबाद गोहना में कार्यरत रेगुलर एवं प्राइवेट तथा संविदा पर तैनात सफाई कर्मियों का गत 3 माह से वेतन एवं एरियर व बोनस ना मिलने को लेकर सफाई कर्मी के अध्यक्ष वसी उल्लाह के नेतृत्व में सभी सफाई कर्मी नगर पंचायत कार्यालय के बाहर गेट पर बैठ कर अपना विरोध प्रकट किया। सफाई कर्मियों ने कहा कि हमें वेतन ना मिलने से हम लोगों के बच्चे व परिवार के लोग भूखे हो गए है।घर का खर्च नही चल पा रहा है।हम भूखमरी के कगार पर पहुच गए है।
इस बावत चेयरमैन शकील अहमद का कहना है कि अधिशासी अधिकारी के न रहने के चलते यह समस्या उत्पन्न हो गई है।जैसे ही किसी अधिशासी अधिकारी की तैनाती हो जाएगी आप लोगों का वेतन खाते में भेज दिया जाएगा।
लेकिन सफाई कर्मी अपनी जिद पर अड़े रहे।जिससे नगर की सफाई नही हो सकी।जगह जगह कूड़े का अंबार लगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *