दादर एक्सप्रेस ट्रेन से गिर कर युवक की मौत
पिपरीडीह/मऊ। वाराणसी मऊ रेल खंड पर स्थित पिपरीडीह रेलवे स्टेशन के पास पश्चिम केबिन के समीप रविवार की सुबह नौ बजे के करीब में गोरखपुर दादर एक्सप्रेस से गिर कर युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक युवक की पहचान राजू गोड़ पुत्र चहेटू गोड़, लोढान शिवपुर वाराणसी के रूप मे हुई। मृतक लार रोड से वाराणसी अपने घर जा रहा था कि पिपरीडीह रेलवे स्टेशन की समीप हादशा हो गयी।
सुचना मिलने पर मौके पर पहुची जीआरपी मऊ ने शव को कब्जे मेंं लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास मिले आधार कार्डकार्ड से युवक की पहचान हुई। युवक के पर्स में लिखे मोबाइल नंबर के द्वारा परीजनों को सुचित किया गया।
