सनबीम मऊ में मणिपुर लोक नृत्य ‘पुंग चोलम‘ की शानदार प्रस्तुति
मऊ। सनबीम स्कूल मऊ अपने विविध शैक्षणिक, सांस्कृतिक आयोजनो के लिए जाना जाता है। सनबीम स्कूल-प्रत्येक वर्ष स्पिक मैके के अंतर्गत भारत की विभिन्न कलाओं को विभिन्न राज्यों के कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत करता है। इस वर्ष स्पिक मैके में आठवें संस्करण में मणिपुर की प्रसिद्ध लोक नृत्य कला पुंग चोलम का आयोजन किया गया । शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मणिपुर से आये कलाकारों में के0 रोमेन्द्र सिंह और उनकी टीम ने विभिन्न मुद्राओं भावों तथा राधा कृष्ण की लीलाओं का नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति देकर भाव विभोर कर दिया। के0 रोमेन्द्र सिंह ने बताया पुंग चोलम मणिपुर नृत्य की ऐसी विधा है जिसमें सभी पुरूष कलाकार एक विशेष प्रकार की धोती, पीला गमछा और वाद्य यंत्र के सहारे नृत्य करते हैं जिसमें संगीत नही होती आपसी ताल लय का समिश्रण प्रस्तुति को शानदार बना देती है। उनके वाद्य यंत्र को पुंग और चोलम का तात्पर्य भाव भंगिमा होता है । इस लोक नृत्य में शामिल कलाकारों ने कहा की वे अपनी शिक्षा के साथ ही इस लुप्त हो रही कला को बचाने हेतु प्रतिदिन घंटो अभ्यास करतें हैं और विभिन्न अवसरों पर प्रस्तुत कर इस कला को अक्षुण बनाये रखने का प्रयास कर रहे हैं। छात्रों ने कलाकारों से इस लोक नृत्य से जुड़े विभिन्न प्रश्न किये जिसका कलाकारों ने सहज़ता से जवाब दिया। विद्यालय के निदेशक श्री राकेश गर्ग ने सभी कलाकारों का स्वागत अभिनन्दन किया उन्होंने कहा कि मणिपुर आज विभिन्न क्षेत्रों में जाना जाता है। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ, खेल-कूद लेकिन यह कला मणिपुर को और समृद्ध बनाती है। उन्होने बच्चों को स्पिक मैके द्वारा चलाये जा रहे प्रयासों से अपनी कला को सीखने और अक्षुण बनाये रखने को प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक और छात्र और अभिभावक उपस्थित रहे।

