आमिना न्याज चिल्ड्रेन स्कूल में कम्प्यूटर लैब का कोतवाली प्रभारी ने किया उदघाट्न
मुहम्मदाबाद गोहना/ मऊ। क्षेत्र के खैराबाद गांव में स्थित आमिना न्याज चिल्ड्रेन स्कूल में शनिवार को कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने फीता काटकर कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन हुआ। अम्बेडकर जयंती के मौके पर विद्यालय के बच्चों को अतिरिक्त शिक्षा देने के लिए विद्यालय के प्रबन्धक हाजी अब्दुल लतीफ एव प्रिंसिपल मुहम्मद मोहसिन द्वारा यह सराहनीय कदम उठाया गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी ने कहा कि यह विद्यालय द्वारा किया गया प्रशंसनीय कार्य है, क्योंकि आज के समय में कम्प्यूटर का बहुत महत्व है और बच्चों को आगे बढऩे के लिए इसका प्रशिक्षण बहुत जरूरी है। कहा कि कम्प्यूटर लैब खुलने से बच्चों को काफी लाभ पहुंचेगा और वे अपनी उच्च शिक्षा तक पहुंचने से पहले ही कम्प्यूटर का काफी ज्ञान हासिल कर लेंगे। इस अवसर पर राशिद कमाल नईम अख्तर अबुज़र बृजेश यादव राजेश मुहम्मद राशिद मुहम्मद मोहसिन हाजी अब्दुल लतीफ सहित अन्य वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।

