अपना जिला

सनबीम स्कूल मऊ में क्विज प्रतियोगिता में बच्चों को मिली ढेर सारी जानकारियां

मऊ। सनबीम स्कूल मऊ में शनिवार को लैंग्विज़ का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्वांचल के विभिन्न विद्यालयों की 44 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में भारत के सुप्रसिद्व शिक्षाविद, लेखक व क्विज मास्टर बैरी ओेेेे‘ ब्रायन द्वारा पुछे गये भाषा से जुड़े प्रश्नों का प्रतिभागियों ने जवाब दिया। इस प्रतियोगिता में एलिमिनेशन राउंड में 4 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें 6 टीमें फाईनल राउंड के लिए क्वालिफाई कर पायीं। जिसमें दो टीमों को बीच स्कोर टाई होने से ट्राई ब्रेकर राउंड में सनबीम देवरिया को हरा कर कोलम्बस इण्टरनेशनल स्कूल ने फाईनल राउंड में जगह बनाई। फाईनल में 7 टीमों ने विभिन्न चरणों में पुछे गए सवालों का जवाब दिया क्वीज मास्टर श्री बैरी ओ‘ ब्रायन के तकनीकी और तार्किक प्रश्नों ने प्रतिभागियों को खूब छकाया। इस श्रेणी ने में उन्होने विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से छात्रों के बुद्धि, भाषा कौशल का मूल्यांकन किया। सनबीम स्कूल भगवानपुर ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सनबीम स्कूल मऊ द्वितीय, सनबीम स्कूल अन्नपूर्णा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सनबीम ग्रुप व सनबीम एडयुसर्व के सी.एम.डी. दीपक मधोक और श्रीमती भारती मधोक ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस कार्यक्रम में सनबीम गु्रप के डिप्टी डायरेक्टर, श्रीमती अमृता बर्मन,क्यु.सी.जी. हेड अनुभा सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान सनबीम स्कुल मऊ के डायेक्टर राकेश गर्ग ने आये हुए सभा अतिथियों और टीमों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सनबीम स्कूल, बच्चों के लिये आगे भी इस तरह के कार्यक्रम कराने और मऊ को शिक्षा के नये आयाम तक पहुँचाने के लिये कटिबद्व है। कार्यक्रम के अन्त में स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम तिवारी ने उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उपस्थित बच्चे और अभिवावक उत्साहित नज़र आये और उन्होने इस प्रकार के प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिये सनबीम स्कूल की सराहना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी भी उपस्थित थे उन्होंने ऐसे कार्यक्रम के आयोजन के लिये स्कूल प्रशासन की सराहना की और आगे भी ऐसे कार्यक्रमों के लिये प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर विजय अग्रवाल (सी0 ए0), गिरिराज, कृष्णा, श्रीमती शिल्पी, श्रीमती कीर्ति, श्रीमती नूपुर व बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *