संविधान की दृष्टि से इस देश में न कोई छोटा है न कोई बड़ा, सबको समान अधिकार प्राप्त है : सांसद
मऊ। ग्राम स्वराज अभियान के तहत 14 अप्रैल,2018 को ‘‘सामाजिक न्याय‘‘ दिवस पर जनपद में सभी ब्लाक, तहसील, जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये गये।
‘‘सामाजिक न्याय दिवस‘‘ पर कलेक्ट्रेट सभागार में एक गोष्ठी आयोजित की गयी जिसके मुख्य अतिथि सांसद हरिनरायन राजभर एवं विशिष्ट अतिथि विधायक घोसी फागू चौहान एवं विधायक मु0बाद गोहना श्रीराम सोनकर रहे। सबसे पहले कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि एवं जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु एवं पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह द्वारा डा0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मा0 अतिथियों का बुक देकर स्वागत किया गया।
सांसद हरिनारायन द्वारा अपने सम्बोधन में बताया गया कि संविधान की दृष्टि से इस देश में कोई न छोटा है न कोई बडा है सबको समान अधिकार प्राप्त है। प्रधानमंत्री जी चाहते है कि आज डा0 भीमराव अम्बेडकर के बनाये नियमों पर समाज चले हम अपने देश को एकताबद्ध करने में सहयोग करें। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में बाबा साहब के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयन्ती को भारत सरकार द्वारा सामाजिक न्याय दिवस के रूप मनाने का निर्णय लिया गया है।
उक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि विधायक घोसी फागू चौहान, श्रीराम सोनकर मु0बाद गोहना ने बाबा साहब के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। एवं उक्त अवसर पर कस्तुरबा गॉधी के विद्यालय के बच्चां एवं डायट की बच्चियां द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये। कस्तुरबा गॉधी अम्बेडकर विद्यालय मु0बाद गोहना की छात्राआें द्वारा संयुक्त रूप बाबा साहब पर आधारित गीत ‘‘ हम बहुजन हमार बाबा रतनवा‘‘ पर नृत्य कर सबका मन मुग्ध कर लिया।
उक्त अवसर पर डी0ए0वी0 इण्टर कालेज की छात्रा प्रिया बाबा साहब के जीवनी पर विस्तारपूर्वक उनके विचारों को प्रस्तुत किया गया एवं तालीमुद्दीन इण्टर कालेज छात्र साहब नूमानी द्वारा बाबा साहब के जीवन पर आधारित गीत प्रस्तुत किया गया। कल्पनाथ राव वरिष्ट लिपिक जिलापंचायत मऊ द्वारा गीत के माध्यम से बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया कार्यक्रम संचालन समाशेख द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा सभी छात्र/छात्राआें को पुरस्कृत किया गया।
उक्त अवसर पर अजय सिंह प्रतिनिधि, देवेन्द्र प्रताप सिंह एम0एल0सी0, भरत लाल राही, मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, डी0सी0 मनरेगा तेजभान सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहें।

