अपना जिला

आधुनिक तकनीकी से लैस होगा, मऊ का पहला कंपोनेंट (प्लेटलेट्स) ब्लडबैंक, शुभारंभ कल

मऊ। शारदा नारायण हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं चेयरमैन डॉक्टर संजय सिंह ने शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि शारदा नारायण हॉस्पिटल में पूरा आधुनिक तकनीकी से लैस मऊ ,गाजीपुर ,बलिया, गोरखपुर के बीच पहला कंपोनेंट प्लेटलेट्स ब्लड बैंक का शुभारंभ नि:शुल्क रक्तदान शिविर लगाकर दिनांक 15 अप्रैल 2018 दिन रविवार को किया जाएगा अब मऊ जैसे शहर में शारदा नारायण हॉस्पिटल में प्लेटलेट्स, ब्लड प्लाज्मा ,क्रायोप्रेसिपीटेट, और पैक्ड आर बी सी उपलब्ध रहेगा आगे डॉक्टर सिंह ने बताया कि आपके द्वारा दिए गए रक्तदान शिविर में एक यूनिट ब्लड से 3 जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। रक्तदान महादान है इस बात का एहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून का इंतजाम के लिए सोचते हैं। रक्तदान क्यों करें इसके बारे में बोलते हुए डॉक्टर संजय सिंह ने बताया कि हर 450 मिलीलीटर रक्तदान करते हैं उससे 450 ग्राम वजन घटता है ,यह मानव हृदय के लिए फायदेमंद है ,कैंसर के जोखिम को कम करता है ,लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाता है ,कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है ,रक्त की पुनः पूर्ति करता है, हेमोक्रोमैंटोसिस नामक बीमारी से लड़ने में मदद करता है ,रक्तदान को मनोवैज्ञानिक रूप से पुनर्जन्म करता है, रक्तदाताओं को स्वचालित रूप से गंभीर बीमारियों का पता चलता है, इस रक्तदान शिविर में 18 से 60वर्ष का एक स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है ,आपका वजन 50 किलोग्राम से अधिक हो ,आपका खून न्यूनतम 12.5 ग्राम हो, आप रक्तदान कर सकते हैं। इस शिविर में इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें 9454868686,9452918686
अब तक इस शिविर में 38 लोगों ने रक्तदान के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं ।
आइए हम सब मिलकर शारदा नारायण हॉस्पिटल के रक्तदान शिविर में भाग लेकर अपना रक्तदान कर इस रक्तदान जागरूकता मुहिम को सफल बनाएं।
इस अवसर पर डॉक्टर सुजीत सिंह, डॉ राहुल कुमार ,डॉक्टर सतीश सिंह, डॉ अंजनी दुबे ,शिवकुमार सिंह ,विपिन सिंह ,जयप्रकाश भारती, मनीष शर्मा ,दुर्गेश कुमार ,ऋतुराज आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *