Uncategorized

नेटवर्क की दुनिया में लगातार पिछड़ रहा बीएसएनएल, बदहाल व्यवस्था से दूर हो रहे उपभोक्ता

(अशोक जायसवाल)
बिल्थरारोड/बलिया। देश की सबसे बड़ी संचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड का स्लोगन कनेक्टिंग इंडिया इन दिनों केवल, होर्डिंग, बोर्ड, दिवालों, बीएसएनएल के भवनों व साइड आदि पर शो पीस साबित हो रहा है। दिन प्रतिदिन इसके नेटवर्क में गिरावट ही होती जा रही है। ऐसे में जहां दूसरी दूसरा दूरसंचार कंपनियां तेजी से उपभोक्ताओं के बीच में अपने नेटवर्क क्वालिटी से पांव पसार रही हैं। उसी बीच BSNL अपने नारे को स्वयं ही मुह चिढ़ाता नजर आ रहा है। और ऐसे में कैसे कहा जाए कनेक्टिंग इंडिया।

वैसे तो तह हालात लगभग हर जगह है लेकिन हम बात कर रहे हैं, बलिया जनपद के बेल्थरा रोड क्षेत्र में भारत संचार सेवा निगम लिमिटेड के नेटवर्क का आये दिन खराब रहना जारी है। नेटवर्क की इस स्थिति से उपभोक्ता इससे दूर होते जा रहे है। इसकी 3जी सेवा भी जहां राम भरोसे है वहीं ब्रांड-बैंड सेवा भी लोगों को संतुष्ट करने में नाकाम साबित हो रही है।

बीएसएनएल नेटवर्क की लगातार दयनीय स्थिति से उपभोक्ता इससे दूर होने को विवश हो चुके है। प्रत्येक दिन कोई न कोई गड़बड़ी का होना आम बात हो चुका है। खराब नेटवर्क के चलते जहां लोगों से बात करना मुश्किल साबित हो रहा है। वहीं क्षेत्र में लगे पुरानी मशीन के चलते 3जी सेवा का भी लाभ उपभोक्ता लेने से वंचित है। एक तरफ निजी कम्पनिया 4 जी के बाद 5 जी की बात कर रही हैं वहीं बीएसएनएल आज भी 3 जी सेवा के आगे नही बढ़ सका है।

पड़ोसी जिले के संचार मंत्री होने के बावजूद इसका कोई लाभ उपभोक्ताओं को मिलता नजर नही आता है। हालत यह है कि आये दिन नेटवर्क की खराबी के चलते लोगां का बात करना भी मुश्किल साबित हो रहा है। यहां तक कि विभागीय अधिकारी भी इसके प्रति लापरवाह हो चुके है। स्थिति यह है कि गांवों में इंटरनेट सेवा के लिए लगने वाली वाईमैक्स मशीने भी पिछले दो वर्षों से विभाग के पास नही है। लोगों का यहां तक आरोप है कि निजी कम्पनियों को फायदा पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा जानबूझ कर ऐसी स्थिति पैदा की जा रही है। विजली न रहने की स्थिति में जनरेटर सेवा भी नेटवर्क बाधित होने का अहम कारक बना हुआ है।

आरोप तो यहां तक है कि जनरेटर का तेल कालाबाजार में बेचने के चलते विद्युत आपूर्ति न रहने पर इसका प्रयोग नही किया जाता। इस मामले में सच्चाई जो भी हो परन्तु यह सत्य है कि जहां पहले क्षेत्र में एक हजार लैंडलाइन के उपभोक्ता थे वहीं अब सौ से भी कम हो चुके है। यही हाल कमोबेश मोबाइल उपभोक्ताओं की भी है। शायद ही कोई ऐसा दिन नही रहता जब इसके नेटवर्क से परेशान कोई उपभोक्ता अपना नम्बर किसी दूसरे निजी नेटवर्क कम्पनियों में पोर्ट न कराता हो। लगातार लोकप्रियता खोने के बावजूद विभाग इसके प्रति लापरवाह बना हुआ है।

जिससे चलते यह निजी कम्पनियों के मुकाबले काफी पिछड़ता जा रहा है। यदि भविष्य में इसका यही हाल रहा तो बीएसएनएल का कोई नाम लेवा ही नही रह जायेगा। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डिजिटल इंडिया बनाने का सपना कैसे पूरा होगा जब उनकी ही देख रेख की उनके ही सरकार की कंपनी का हाल इतना बुरा है। या तो सरकार BSNL के सुविधा बहाली के प्रति लापरवाह बनी हुई है या जानबूझकर वह चाहती ही नहीं है की BSNL और मजबूत हो। कारण चाहे जो भी हो लेकिन कनेक्टिंग इंडिया का सपना कैसे पूरा होगा जब अपना ही डिजिटल इंडिया बद से बदतर हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *