दो दिवसीय आर्य प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ
मऊ। नगर के ब्रह्मस्थान स्थित मध्यदेशीय वैश्य अतिथि भवन में ‘राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा’ द्वारा आयोजित दो दिवसीय लघु गुरुकुल (आर्य प्रशिक्षण सत्र) का शनिवार को शुभारम्भ हुआ।
गुरुकुल चित्तौड़ा झाल, मुजफ्फरनगर से आये आचार्य संजीव जी ने समाज मे फैली भ्रांति का खण्डन करते हुए सिद्ध किया कि आर्य इसी देश के मूल निवासी हैं। आचार्य जी ने युवाओं को वेदोक्त जीवन जीने का व अपने श्रेष्ठ पूर्वजों का अनुकरण करने की प्रेरणा दी। आचार्य जी ने युवाओं को ईश्वर के गुण, कर्म, स्वरूप, व स्वभाव की वेदोक्त जानकारी दी। आचार्य जी ने बताया कि वेद ईश्वरीय ज्ञान है जो मनुष्य मात्र के लिए कल्याणकारी है। आचार्य संजीव जी ने धर्म के नाम पर पौंगा पण्डितों व गुरु घंटालों द्वारा किये जा शोषण के प्रति सभी को सचेत किया तथा उत्तम जीवन जीने के लिए वैदिक सिद्धान्तों के पालन करने की प्रेरणा दी।

