अपना जिला

कल्पनाथ राय इंटरनेशनल स्कूल व श्रीमती रामरति देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टापरों को प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित

मऊ। कल्पनाथ राय इंटरनेशनल स्कूल मैं नर्सरी से कक्षा 8 तक तथा श्रीमती रामरति देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मऊ के कक्षा 9 तथा कक्षा 11 के छात्र छात्राओं को अपनी कक्षा में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने बाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्राचार्य डॉ योगेंद्र ओझा द्वारा प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर योगेंद्र ओझा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके पश्चात छोटे बच्चों ने ज्ञान की देवी सरस्वती का स्मरण सरस्वती वंदना द्वारा किया तत्पश्चात गणेश स्तुति प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी छात्र छात्राओं को जिन्होंने अपनी कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया उनको स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया जिसमें कल्पनाथ राय इंटरनेशनल स्कूल मऊ के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय तथा श्रीमती रामरति देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मऊ के कक्षा 9 तथा कक्षा 11 के छात्र उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहां की आगामी भविष्य में भी ऐसे ही प्रयासरत रहे ताकि आगामी परीक्षाओं के परिणाम भी इसी तरह हो जिससे विद्यालय परिवार का सम्मान मऊ जनपद के सर्वोच्च शिखर को प्राप्त करें इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक एस एन तिवारी, आरबी यादव, रामविलास दुबे, विनय, शिवेश, रुपेश, अरशद, अफरोज, शहजाद एव अध्यापिकाएं मीनाक्षी, शालिनी, प्रियंका , सुषमा, कीर्ति एवं अभिभावक आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *