UP सरकार ने जारी की गेंहू खरीद के आंकड़े
प्रदेश में खोले गए गेहूं क्रय केंद्रों के माध्यम से, अब तक 21,436.15 मी. टन गेहूं की खरीद हो चुकी है.प्रदेश में खोले गए गेहूं क्रय केंद्रों के माध्यम से, अब तक 21,436.15 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है.प्रदेश सरकार ने रबी क्रय वर्ष 2018-19 के अन्तर्गत 50 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है. खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 12571.95 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है.किसान खरीफ विपणन वर्ष 2017-18 में धान खरीद हेतु पंजीकरण करा चुके हैं, उन्हें गेहूं बेचने के लिए दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है.जिन किसानों ने अपना पंजीकरण नहीं करवाया है, वे खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल https://wwwf.cs.up.nic.in पर किसी भी जनसुविधा केन्द्र या साइबर कैफे से अपना पंजीयन करा सकते हैं.किसान किसी भी सहायता के लिए टोल फ्री नम्बर 18001800150 पर सम्पर्क कर सकते हैं.

