अवैध तमंचा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ। थाना कोपागंज में सोमवार सायंकाल प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण द्धिवेदी मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर हिकमा चट्टी से राजनाथ प्रसाद पुत्र रामपत निवासी सरवां छावनी थाना कोपागंज मऊ के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा व दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 85/18 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय किया गया।
