Uncategorized

अपील : पालिथिन वर्तमान ही नही बल्कि हमारा भविष्य भी कर रहा चौपट, धड़ल्ले से हो रहा प्रयोग

(अशोक जायसवाल)
बिल्थरारोड, बलिया। हमारी जिन्दगी का आम व अहम हिस्सा बन चुका पालिथिन व इसका प्रयोग न केवल हमारे वर्तमान बल्कि भविष्य का भी चौपट कर रहा है। यह हमारी आदतों में शुमार हो गया है और प्रत्येक व्यक्ति इसपर निर्भर हो गया है। जिन्दगी का महत्वपूर्ण व व्यवहारिक हिस्सा के रूप में यह दोस्त बनकर हमको मिटा रहा है। पालिथिन पर बैन लगाने के बाद भी सरकार इसके प्रति गंभीर नही है। जिससे इसका प्रयोग आज भी धड़ल्ले से जारी है।
वह जमाना लद गया जब दो दशक पहले लोग झोला लेकर खरीदारी करने जाया करते थे तो दुकानदार कागज के थैले में सामान पैक कर झोले में डाल देता था। आज के दौर में प्लास्टिक निर्मित वस्तुयें यत्र-तत्र- सर्वत्र गांव-गांव, नगर-नगर व गली-गली में पूरी तरह छायी हुई है। चाहे मांगलिक कार्य हो अथवा कोई दावत हर जगह प्लास्टिक की थाली व गिलास इसको बढ़ावा देती ही नजर आ रही है। बहुतायात में इसके प्रयोग से जहां तल पर जमीन की जल सोखने की क्षमता घट रही है वहीं धरती की उर्वरा शक्ति भी धीरे-धीरे नष्ट हो रही है। अज्ञान व निरक्षर लागों की बात तो दीगर पढ़-लिखे व बिद्धजीवी लोग भी इसका दुष्परिणाम जानते हुए भी इसका धड़ल्ले से प्रयोग कर रहे हैं। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो इसका अविघटित स्वभाव होने के चलते इसे आसानी से विघटित नही किया जा सकता। इसको नष्ट करते समय निकलने वाली जहरीली गैस पर्यावरण से मिलकर क्लोरीनेटेड गैस बनाती है जिससे त्वचा संम्बन्धी रोग व कैंसर होता है। प्लास्टिक के बैग में भरकर फेंके गये भोजन सामग्री का खाकर अब तक न जाने कितने पशुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है। प्रदेश सरकार ने तो इसके दुष्परिणाम को देखते हुए इस पर बैन लगाने की घोषणा तो कर दी है परन्तु इसके प्रति गंभीर नही होने के चलते आज भी इसका प्रयोग बदस्तूर जारी है। अमित श्रीवास्तव, खालिद भाई, विवेक सिंह परिहार, रमेशचंद भगत, प्रभात जायसवाल, पुनीत गुप्त, मनीष सिंह, अजीत जायसवाल, सुनील जायसवाल, बिन्नू वर्मा, राजकेश्वर गुप्त, कमलेश गुप्त, प्रवीण वर्मा, अमित जायसवाल, मोहित जायसवाल, गौरव सर्राफ सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरकार से इसके प्रति सख्त कदम उठाने की मांग की है ताकि आनेवाली पीढ़ी को इसके दुष्परिणामों से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *