सेवा कार्यों से समाज को नई दिशा दे रहा इनरव्हील क्लब मऊ : मधु कमानी
मऊ। इनरव्हील क्लब मऊ द्वारा गुरुवार को डिस्ट्रिक्ट 312 की चेयरमैन मधु कमानी के चेयरमैन विजिट कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। गोरखपुर से मऊ पहुंचीं मधु कमानी का क्लब की सदस्यों ने बलिया मोड़ पर माला पहनाकर जोरदार एवं आत्मीय स्वागत किया।
मुख्य अतिथि मधु कमानी ने कहा कि मऊ की साथियों ने जिस आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया, उससे वह अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि इनरव्हील क्लब मऊ द्वारा किए जा रहे प्रत्येक कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने क्लब की मार्गदर्शक आशा खत्री का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से सामाजिक सरोकारों के कार्यों में सफलता मिलना निश्चित है।
चेयरमैन विजिट के दौरान क्लब द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में संचालित सेवा कार्यों एवं प्रकल्पों का मधु कमानी ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर हैप्पी स्कूल, जिला अस्पताल में इनरव्हील वाटिका तथा जरूरतमंद व्यक्ति को ई-रिक्शा प्रदान करने सहित विभिन्न सेवा प्रकल्पों का आयोजन किया गया। इन प्रकल्पों के माध्यम से क्लब ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
इसके बाद आर.एस. पैलेस में क्लब की सदस्यों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्लब द्वारा विभिन्न वर्टिकल्स के अंतर्गत किए गए सामाजिक एवं सेवा कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष ज्योति सिंह, सचिव विनीता पांडे, कोषाध्यक्ष कीर्ति अग्रवाल, एडिटर निधि अग्रवाल, आईएसओ अनीता सिंह, कोऑर्डिनेटर रुचिका मिश्रा, वाइस प्रेसिडेंट अंजला द्विवेदी सहित कुसुम वर्मा, सुनीता खंडेलवाल, सोनी गुप्ता, मीता जालान, रंजना जालान, रिचा सिंह, नीलम, शरत चंदन, साधना एवं क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम पूरे उत्साह, आत्मीयता और सेवा भावना के साथ संपन्न हुआ। क्लब की सदस्यों ने भविष्य में भी समाजहित में इसी प्रकार निरंतर सेवा प्रकल्प संचालित करने का संकल्प लिया।

