खास-मेहमान

BRICS Dialogue 2026 में उत्तर प्रदेश की आवाज बनीं स्मृति सिंह

० यूएन वूमेन सम्मेलन के बाद अंतरराष्ट्रीय मंच पर फिर दर्ज कराई उपस्थिति, ग्रामीण भारत और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर रखा पक्ष

नई दिल्ली। राजधानी नई दिल्ली में आयोजित BRICS Dialogue 2026 में उत्तर प्रदेश की युवा सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता स्मृति सिंह ने सहभागिता की। संवाद में उन्होंने उत्तर प्रदेश के ग्रामीण समाज, महिलाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के समक्ष रखने का अवसर प्राप्त किया।

BRICS देशों से आए प्रतिनिधियों के साथ संवाद के दौरान स्मृति सिंह ने महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, युवा नेतृत्व, स्वच्छता और सामाजिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने ग्रामीण भारत में महिलाओं और युवाओं की बढ़ती भागीदारी तथा जमीनी स्तर पर हो रहे सकारात्मक बदलावों को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर रेखांकित किया।

ग्राम पंचायत स्तर से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाली स्मृति सिंह महिला सशक्तिकरण और Menstrual Hygiene Management के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए भी पहचान बना चुकी हैं। उन्हें ‘Village Pad Girl’ के नाम से भी जाना जाता है।

स्मृति सिंह ने कहा कि BRICS Dialogue जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बात रखने और उत्तर प्रदेश के ग्रामीण समाज, महिलाओं एवं युवाओं की आवाज को वैश्विक प्रतिनिधियों तक पहुंचाने का अवसर उनके लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि BRICS देशों के बीच महिला नेतृत्व, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और युवा सहभागिता के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है।

यूएन वूमेन सम्मेलन के बाद BRICS Dialogue 2026 में उनकी सहभागिता को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर युवा नेतृत्व और ग्रामीण भारत से जुड़े मुद्दों की प्रभावी प्रस्तुति के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *