अपना जिला

बाढ़ पीड़ितों की शांति के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों ने किया शांति दान

मऊ। बाढ़ की प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों एवं दिवंगत आत्माओं के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने विशेष शांति दान एवं सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया। इस दौरान परमपिता परमात्मा से बाढ़ में दिवंगत आत्माओं की शांति तथा प्रभावित परिवारों को शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

ब्रह्माकुमारी विमला दीदी ने कहा कि ईश्वरीय स्मृति, सकारात्मक संकल्प और राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से पीड़ित आत्माओं के प्रति शांति एवं प्रेम के शुभ संकल्प भेजे जा सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कुछ समय मौन एवं ध्यान में रहकर बाढ़ पीड़ितों के लिए शांति की कामना की।

इस अवसर पर डॉक्टर ए.पी. जायसवाल, मंजुला जायसवाल, निगम, पूनम पंकज, मंजू, राम भवन, राम बचन, डॉ. सुरेश मौर्य, एडवोकेट ओम प्रकाश, हरदेव मोलई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *