अपना जिला

विहिप की धर्मरक्षा निधि से होते हैं धार्मिक और सामाजिक कार्यः प्रदीप

मऊ। विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में धर्मरक्षा निधि एवं रामोत्सव का कार्यक्रम नगर के हिन्दी भवन में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीराम दरबार के चित्र के सम्मुख प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप जी, प्रांत सह संगठन मंत्री राजेश, विभाग मंत्री रामकृष्ण भारद्वाज एडवोकेट, जिला कार्याध्यक्ष भानुप्रकाश पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया।

धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप जी ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद वर्ष में ग्यारह महीने देश, धर्म, समाज की सेवा करता है तथा एक महीने धर्म रक्षा निधि के रूप में धन संग्रह करता है। इस धन से पूरे वर्ष संगठन के कार्य जैसे एकल विद्यालय, वेद विद्यालय, गोशालाएं, अस्पताल, मेेडिकल सुविधाएं, अनाथालय, रक्तदान शिविर आदि सामाजिक कार्य संचालित होते हैं।
प्रांत सह संगठन मंत्री राजेश जी ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद समय-समय पर आंदोलनात्मक कार्य भी करता रहता है, जैसे रामजन्म भूमि आंदोलन, रामसेतु आंदोलन, अमरनाथ साइन बोर्ड, बूढ़ा अमरनाथ यात्रा तथा गोरक्षा संबंधित आंदोलन शामिल है।

बलिया विभाग मंत्री रामकृष्ण भारद्वाज एडवोकेट ने कहा कि आजादी से पूर्व हमारे देश के गरीब मजदूर रोजी-रोटी की तलाश में अगर मेहनत मजदूरी करने विदेश भी गए तो वे हिन्दू धर्म ग्रंथ रामायण, रामचरित मानस और हनुमान चालीसा लेकर ही विदेश गए और विदेशों में रहकर भी वे गरीब मजदूर हिन्दू धर्म के मान बिन्दुओं की रक्षा करते रहे। श्री भारद्वाज ने हिन्दू धर्म को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सभी लोगों से तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा0 एचएन सिंह ने कहा कि हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए प्रत्येक राष्ट्रवादी हिन्दू को अपना समर्पण और सहयोग देना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह तोमर, जिला कार्याध्यक्ष भानु प्रकाश पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल, कौशल कुमार श्रीवास्तव, आरती प्रजापति, जिला मंत्री शैलेश मौर्य, जिला सह मंत्री अवधेश वर्मा, वीरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र अग्रवाल, बजरंग दल विभाग संयोजक प्रवीण सिंह, जिला संयोजक अभिषेक भारद्वाज, जिला सह संयोजक सुजीत भारद्वाज, जिला धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख श्रीराम पाण्डेय, मातृ शक्ति संयोजिका अनिता राय, सुगंधा मौर्या, दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका प्रतिमा पाण्डेय, नगर अध्यक्ष मनोज जायसवाल, नगर उपाध्यक्ष अभितोष तिवारी, नगर मंत्री सुनिल कुमार गोंड, दीपक गुप्ता, रवि गुप्ता, तारकेश्वर जायसवाल, रविन्द्र सिंह, चन्द्रमणि पाण्डेय, राजदीपक सिंह, अभिषेक सिंह, दिव्यांशु पाण्डेय, ऋषिकेश सिंह, नारायणी प्रसाद पाण्डेय, राजीव पाण्डेय, भूपेन्द्र सिंह, संतोष सिंह, पवन सिंह, दीपक गोंड, सुधीर कुमार सिंह, किशन सिंह, विपुल सिंह, रोशन सिंह, राजा पाण्डेय, शिवम पाण्डेय, मधुसूदन यादव, हरिकेश प्रजापति, बसंत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *