कवि सम्मेलन : रहे रंग ताजा मेरी ओढ़नी के, पिया तो तिरंगा कफन लेके लौटे
मऊ। नेफोर्ड सांस्कृतिक प्रवाह मंच के तरफ से बुधवार की रात में वीर रसावतार पंडित श्याम नारायण पांडेय और शहीद पारस नाथ सिंह स्मृति सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन का आयोजन डुमरावं मोड पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दो सत्रो में किया गया। सम्मान सत्र और कवि सम्मेलन दोनो कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डा. एस एन खत्री ने किया। पहले सत्र में शारदा नारायण अस्पताल के निदेशक डा. संजय सिंह और डुमरावंं गांव निवासी वरिष्ठ नागरिक रामअवध सिंह को पंडित श्याम नारायण पांडेय व शहीद पारस नाथ सिंह स्मृति सम्मान 2018 से अलंकृत किया गया।
प्रशस्ति पत्र का वाचन नेफोर्ड प्रवाह मंच के अध्यक्ष सचिंद्र सिंह और नेफोर्ड प्रभारी संतोष कुमार मिश्र ने किया। सम्मान सत्र के दौरान कार्यक्रम संयोजक डा. कमलेश राय और आयोजक मंडल के डा. एच एन सिंह, दयाशंकर तिवारी, सुशील अग्रवाल, जनमेजय सिंह, रवीश तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, विजय सर्राफ, विनय सिंह, द्वारा अंगवस्त्रम और प्रशस्ति पत्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्वागत वक्तव्य में डा. राम कठिन सिंह ने कहा कि इस आयोजन के लिए गांव और नगर के लोगो की सराहना की। कार्यक्रम के अध्यक्ष डा. एस एन खत्री ने कहा कि इस समृद्ध मंच और साहित्यिक अनुष्ठान को और उत्कृष्ट बनाने का प्रयास किया जाएगा।
द्वितीय सत्र में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की शुरुआत मधु राय की वाणी वंदना से शुरू हुई। लखनऊ से आए गीतकार डा. सुरेश ने इस शहर हैं, उस शहर हैं। पांव में बांधे सफर हैंं। हैं थके हारे हम तो ठहरे यार बंजारे सुनाया। गोरखपुर से आई कवयित्री डा. चेतना पांडे ने अधुरे अधुरे सपन लेके लौटे, न धन लेके लौटे न तन लके लौट, रहे रंग ताजा मेरी ओढ़नी के, पिया तो तिरंगा कफन लेके लौटे को सुनाया।
भोजपुरी के श्रेष्ठ गीतकार डा. कमलेश राय तोता मैना के संवाद के माध्यम से विस्थापन की समस्या पर एक नये ढंग की प्रस्तुति दी साथ ही शहीदो की शहादत पर सियासत करने वालो को आगाह करते हुए । कोई हंस हंस कर आज रोया हैं, आंसुओं से धरा कोख धोया हैं, उनसे कह दो की चुप रहे कुछ पल , फिर किसी मां ने लाल खोया हैं। इसी क्रम में हास्य व्यंग्य के श्रेष्ठ कवि अशोक सुंदरानी ने श्रोताओ को हंसा हंसा कर लोट पोट कर दिया। उन्होंने ने जुता शीर्षक अपनी व्यंग्य की रचना से आज की सियासत के उपर तीखी चोट किया।
हरिश नरायण हरिश ने बस मां नहीं रही अब परिवार का हिस्सा जैसी गजल प्रस्तुत किया। शोभ नाथ अनाड़ी ने प्यार दिल में जगा के तोड़ दिया, रेत का घर बना कर तोड़ दिया, मैने पुछा की जिन्दगी क्या हैंं, एक तिनका उठा के तोड़ दिया जैसी गीत सुनाया इसी क्रम में नागेश शांडिल्य, डा. जमाली, अंबर इलाहाबाद, प्रखर, ओसैद, ने भी अपनी रचना प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन तैय्यब पालकी, रामजी उपाध्याय, होशिला उपाध्याय, देवेश राय, चन्द्र प्रकाश राय, विशाल पांडे, विनीत त्रिपाठी, धनंजय सिंह, बृजेश सिंह, प्रदीप सिंह, सहित लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नेफोर्ड प्रवाह मंच के अध्यक्ष सचिंद्र सिंह ने सभी अतिथि कवि और नगर और गांव से आए लोगो का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रथम सत्र में सम्मान सत्र का संचालन डा. कमलेश राय और द्वितीय सत्र कवि सम्मेलन का संचालन हरिश नरायण हरिश ने किया।

