सुभासपा ने राष्ट्रीय, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के प्रवक्ताओं व मीडिया पैनलिस्टों की नई सूची जारी
मऊ, 5 अगस्त। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों की अद्यतन सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर की ओर से जारी सूची में विभिन्न राज्यों एवं पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के अनुसार अरून राजभर को राष्ट्रीय प्रमुख प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं पीयूष मिश्रा, सुनील अर्कवंशी, सुभाष चंद्र यादव को राष्ट्रीय प्रवक्ता, जितेंद्र भारती राष्ट्रीय प्रवक्ता युवा मंच, संजय अग्रवाल राष्ट्रीय प्रवक्ता व्यापार प्रकोष्ठ, सुशीला राजभर राष्ट्रीय प्रवक्ता महिला मंच बनाया गया है । इसके अलावा सुशील कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रवक्ता, उमाशंकर राजभर को महाराष्ट्र का प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष के पद पर विवेक बाली की घोषणा की गई है।
पार्टी ने मीडिया पैनलिस्टों की सूची भी जारी की है, जिसमें कुल 13 सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें दयाराम भार्गव, आनंद तिवारी, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, अतीक खान, संदीप सिंह, संजय बंजारा का नाम शामिल है। साथ ही नाजिम अंसारी मीडिया पैनलिस्ट युवा मंच, जय प्रकाश सिंह मीडिया पैनलिस्ट युवा मंच, पूजानाथ मीडिया पैनलिस्ट युवा मंच, सुनीता राजभर, राधिका बिंद व मनीषा सिंह को मीडिया पैनलिस्ट युवा महिला मंच, निधि मसूरी को मीडिया पैनलिस्ट अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि नई टीम संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से मीडिया एवं जनता के बीच पहुंचाने का कार्य करेगी।


