अपना जिला

रोटरैक्ट क्लब प्राइड मऊ ने आयोजित किया मेगा रक्तदान शिविर, चिकित्सकों एवं सीए का किया सम्मान

मऊ।रोटरैक्ट क्लब प्राइड मऊ द्वारा रोटरी क्लब प्राइड मऊ के सहयोग से 1 जुलाई 2026 को एक मेगा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब प्राइड मऊ के अध्यक्ष रोटेरियन विशाल शर्मा एवं सचिव रोटेरियन डॉ. रघुनंदन अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं रोटरैक्ट क्लब प्राइड मऊ की ओर से अध्यक्ष रोटरैक्टर वेदांत वर्मा, सचिव रोटरैक्टर रचित अग्रवाल तथा क्लब के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इसी अवसर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे एवं डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में रोटरैक्ट क्लब प्राइड मऊ द्वारा शहर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में क्लब अध्यक्ष रोटरैक्टर वेदांत वर्मा, सचिव रोटरैक्टर रचित अग्रवाल के साथ रोटरैक्टर सूर्यांश सर्राफ, वरुण शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Screenshot

क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और समाज के प्रति सेवा एवं सम्मान की भावना को बढ़ावा देना रोटरैक्ट क्लब का मुख्य उद्देश्य है। भविष्य में भी क्लब इसी प्रकार के जनहित एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
Screenshot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *