जिला उपभोक्ता फ़ोरम की पूर्व मजिस्ट्रेट, एडवोकेट लालमुनि यादव का निधन
o अहमदाबाद में होगा अंतिम संस्कार
मऊ नगर के सहादतपुरा तथा मूल निवासी कमलसागर, मधुबन की रहने वालीं जिला उपभोक्ता फोरम मऊ की पूर्व मजिस्ट्रेट, सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन मऊ की पूर्व उपाध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती लालमुनि यादव (एडवोकेट), पत्नी स्वर्गीय रामलोचन यादव का अहमदाबाद स्थित अपोलो अस्पताल में उपचार के दौरान गुरूवार को निधन हो गया।
बताया जाता है कि वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। लगातार इलाज एवं दवाओं के कारण शरीर में हुए संक्रमण की वजह से उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता गया। परिवार के अनुसार उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को अहमदाबाद में ही किया जाएगा।
यह जानकारी उनके पुत्र पंकज यादव एवं उमेश यादव ने दी।
उनके निधन का समाचार मिलते ही सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन मऊ, समाजवादी पार्टी, शिक्षक समुदाय, पत्रकार बंधुओं, अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

