शोक संदेश

वरिष्ठ पत्रकार अजीत राय व रंजीत राय की माताजी श्रीमती शैला राय का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

मऊ जनपद के दोहरीघाट क्षेत्र अंतर्गत कोरौली निवासी वरिष्ठ पत्रकार अजीत राय एवं पत्रकार रंजीत राय की माताजी श्रीमती शैला राय (80 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय रामअशीष राय का मऊ नगर स्थित प्रकाश हॉस्पिटल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई तथा विभिन्न सामाजिक, पत्रकारिता एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

परिजनों के अनुसार श्रीमती शैला राय का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास कोरौली लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इसके बाद दोहरीघाट मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र वरिष्ठ पत्रकार अजीत राय ने दी।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से ग्रापए जिलाध्यक्ष हरिद्वार राय, जिला सूचना अधिकारी डॉ. धनपाल सिंह, वरिष्ठ पत्रकार आनंद राय, विनय जायसवाल, प्रदीप सिंह, संजय राय, डॉ. आजाद नोमानी, प्रवीण राय, विजय गुप्ता, पुनीत श्रीवास्तव, हरिओम राय, रजनीकांत पांडेय, जय प्रकाश निषाद, वेद मिश्रा, अमित त्रिपाठी, ऋषिकेश पांडेय, विनोद सिंह, अप्पू सिंह, विनय मिश्रा राना, जाहिद इमाम, जितेंद्र वर्मा, भीम राय, सुभाष यादव, पवन पांडेय, वीरेंद्र उपाध्याय, आसिफ रिज़वी, दीनानाथ पांडेय, विनय श्रीवास्तव, चंद्रशेखर श्रीवास्तव, श्रीराम जायसवाल, शनि गुप्ता, विजय उपाध्याय, मनीष यादव, आशुतोष चतुर्वेदी, मिथिलेश राय, राजेश जायसवाल, कमलेश विश्वकर्मा, दीवान चंद्र, देवेंद्र कुशवाहा, विमल राय, नदीम अहमद, सुजीत कुमार, वायूननंदन मिश्रा, राकेश सिंह, संजय दूबे, शन्नू आज़मी, संजय यादव, प्रकाश पांडेय, विवेक सिंह, ऋषि राय, धर्मेंद्र भारद्वाज, पवन उपाध्याय, सतीश पांडेय, संदीप गुप्ता, आदर्श सिंह, चंदन दूबे, अरुण मिश्रा, मिंटू पांडेय, नवीन राय, सौरभ राय, विजय कुमार, अनुराग सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, शाह आलम, बृजराज, जे. अर्सलान एवं अशरफ सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *