वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. राजीव राय के पिता विजय शंकर राय का निधन, शोक की लहर
मऊ। वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. राजीव राय के पिता एवं गायत्री मंदिर, पटना के ट्रस्टी रहे विजय शंकर राय का 09 मई 2026 को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मूल रूप से गाजीपुर जनपद के ग्राम एवं पोस्ट रामगढ़ निवासी विजय शंकर राय बिहार सिंचाई विभाग में एक्सक्यूटिव इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त थे। 84 वर्ष की आयु में भी वे काफी सक्रिय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत कर रहे थे।
उनका अंतिम संस्कार गाजीपुर जनपद स्थित गंगा तट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया गया, जहां उनके छोटे पुत्र इंजीनियर संजीव कुमार ने मुखाग्नि दी।
परिवार की ओर से जानकारी दी गई कि शोक सभा एवं ब्रह्मभोज का आयोजन 20 मई 2026 को सायंकाल मऊ के सहादतपुरा स्थित आवास पर किया जाएगा।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से डॉ. मंगला सिंह, डॉ. नवीन सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह, मृत्युंजय द्विवेदी, राजेंद्र तिवारी, दिनेश बरनवाल, बबलू राय, प्रदीप सिंह, सिद्धनाथ राय, डॉ. अनुराग सिंह, सुधीर चंद्र राय, प्रफुल्ल चंद्र राय, शशि राय, एडवोकेट जनार्दन राय एवं शंभूनाथ राय सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।

