मऊ में शोक: बसंती देवी का 75 वर्ष की आयु में निधन, वैदिक रीति से अंतिम संस्कार सम्पन्न
मऊ। आर्य समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं बीएसएनएल से सेवानिवृत्त शिव शंकर आर्य उर्फ शिव मुनि जी की धर्मपत्नी श्रीमती बसंती देवी का मंगलवार दोपहर लगभग 1:00 बजे 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बुधवार प्रातः उनका पार्थिव शरीर रस्तीपुर स्थित निवास से नगर के ढेकुलियाघाट, तमसा तट ले जाया गया, जहां प्रातः 10:30 बजे वैदिक रीति से उनका अंतिम संस्कार किया गया।
निधन का समाचार मिलते ही आर्य समाज मऊ द्वारा संचालित दयानंद बाल विद्या मंदिर मऊ एवं दयानंद बाल विद्या मंदिर रामपुर चकिया में शोक सभा आयोजित कर विद्यालयों को बंद रखा गया।
अंतिम संस्कार में आर्य समाज के प्रधान प्रहलाद वर्मा, मंत्री प्रशांत रत्नम सिंह सहित सुमित राय, आलोक मेहरोत्रा, सुरेंद्र वर्मा, आनंद कुमार, आलोक बरनवाल, प्रमोद कुमार, संतोष कुमार, मुरलीधर, अशोक तिवारी, दयानन्द चतुर्वेदी, अन्य गणमान्य लोग एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

