दयानन्द बाल विद्या मंदिर मऊ के प्रधानाचार्य के बड़े भाई श्रीधर प्रसाद शर्मा का निधन
मऊ। दयानन्द बाल विद्या मंदिर, मऊ के प्रधानाचार्य मुरलीधर शर्मा के बड़े भाई श्रीधर प्रसाद शर्मा, पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद विश्वकर्मा, निवासी मोहल्ला राजाराम का पुरा, का मिर्जाहादीपुरा स्थित आवास पर 12-13 अप्रैल की रात्रि 3:00 बजे निधन हो गया।
उनका पार्थिव शरीर उनके मिर्जाहादीपुरा स्थित आवास पर रखा हुआ है, जहां से उनकी अंतिम यात्रा सोमवार को दोपहर 2:30 बजे मिर्जाहादीपुरा आवास से निकलकर उनके पैतृक आवास राजाराम का पुरा जाएगी। पुनः वहां से मऊ नगर के रामघाट स्थित घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उनके निधन पर दयानन्द बाल विद्या मंदिर, मऊ व दयानन्द बाल विद्या मंदिर रामपुर चकिया मऊ को शोक में एक दिन के लिए बंद किया गया।
आर्य समाज, मऊ के प्रधान प्रहलाद वर्मा, मंत्री प्रशांत रत्नम सिंह, विजय जायसवाल, अजय जायसवाल, पूर्व प्रधान उदय प्रताप आर्य, सत्यप्रकाश आर्य, सुरेन्द्र वर्मा, अशोक राय, अशोक कुमार, संतोष बरनवाल, मदन गोपाल, आलोक मेहरोत्रा, अरविन्द बरनवाल, सुमित राय, राहुल सिंह, आलोक बरनवाल, परमानन्द, उपेन्द्र सिंह, राहुल उपाध्याय सहित आर्य समाज के दयानन्द बाल विद्या मंदिर, मऊ, रामपुर चकिया के अध्यापक, अध्यापिकाओं व कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया।

