शोक संदेश

पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री हरिनारायण राजभर का निधन, राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर

लखनऊ। घोसी के पूर्व सांसद तथा उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री हरिनारायण राजभर का रविवार को निधन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ स्थित max अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

हरिनारायण राजभर लंबे समय तक सक्रिय राजनीति में रहे और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, समर्थकों तथा क्षेत्रवासियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *