सनबीम स्कूल, मऊ ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, कई प्रतिष्ठित पुरस्कार किए अपने नाम
मऊ। सनबीम स्कूल, मऊ ने डीएचके एजुसर्व – आई एम सनबीम नॉलेज पार्टनर एप्रिसिएशन अवॉर्ड्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया है।
इस प्रतिष्ठित मंच पर विद्यालय को पुस्तकालय एवं पठन संस्कृति में उत्कृष्टता तथा वर्ष का सर्वश्रेष्ठ प्री-स्कूल जैसे महत्वपूर्ण पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि विद्यालय के मजबूत शैक्षणिक दृष्टिकोण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
विद्यालय की इस सफलता के पीछे निदेशक मंडल — विजय अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, राकेश गर्ग, शशि अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, आशीष अग्रवाल एवं शिल्पी अग्रवाल का मार्गदर्शन और सहयोग महत्वपूर्ण रहा।
इसके साथ ही विद्यालय के शिक्षकों ने भी विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सम्मान प्राप्त किए। मिनहाज अली हैदर खान को वर्ष के प्रधानाचार्य, डॉ. अंदलीब ज़ाहेरा को सर्वश्रेष्ठ अकादमिक हेड, फरहीन ज़ोहरा को अंग्रेज़ी में नवाचारी शिक्षण, आशीष पांडेय को विज्ञान में नवाचारी शिक्षण, सपना राय को हिंदी में नवाचारी शिक्षण के लिए सम्मानित किया गया।
वहीं नूतन पांडेय को प्रारंभिक शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान, साक़िब अख्तर को सतत विकास लक्ष्यों में योगदान तथा विशाल कुमार सिंह को सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान मिला।
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए सभी सम्मानित व्यक्तियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर रहने का संकल्प दोहराया।

