स्पर्श होली मिलन समारोह में रंग, गुलाल और संगीत की बिखरी छटा
घोसी (मऊ)। स्थानीय बीआरसी परिसर में ‘स्पर्श’ होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन वेद प्रकाश राय तथा विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने मां सरस्वती (वागदेवी) के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) घोसी धर्मेंद्र कुमार तथा व्यवस्थापक शिक्षक नेता राजेश कुमार सिंह रहे। मुख्य अतिथि वेद प्रकाश राय ने शासन की शिक्षा संबंधी नीतियों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों से ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि होली प्रेम और मिलन का पर्व है, जो आपसी तनाव को कम करते हुए सभी को स्फूर्तिवान बनाता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी और शिक्षक सराहनीय कार्य कर रहे हैं और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
बीईओ धर्मेंद्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन व्यवस्थापक राजेश कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और बीआरसी परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता उसके सहयोगियों की सक्रियता का परिणाम होती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक नेता जनार्दन सिंह ने की। समारोह में संगीत शिक्षक राजीव चौबे, सुमित, बृजेश गिरी, गुलशन कुमार, अनामिका सिंह, ओमप्रकाश चंद्रा, प्रभाष सिंह, पानमती आदि ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से माहौल को होली के रंग में रंग दिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्याम सुंदर पटेल (बीईओ बड़राव), सीडीपीओ राधेश्याम पाल, स्वामी नाथ राय, राजेंद्र सिंह, प्रमोद पांडेय, जीवन सिंह, संजय कुमार, रेनू पांडेय, दयाशंकर यादव, रामविलास भारती, रामानंद यादव, रामकेर यादव, राम सिंह, राम इकबाल सिंह, पुष्कर राय, अफाक अहमद, विवेक सिंह, रुपेश पांडेय, रोहित यादव, अनूप सिंह, अनंत वैभव सिंह, शुभम सिंह, विनीता सिंह, अमृता शर्मा, पूजा पांडेय, सुलक्षणा त्रिपाठी, विकास बंसल, अश्वनी यादव, रविंद्र सिंह, सोनू राय, अजीत राय, अभिषेक सिंह, अविनाश राय, ओम प्रकाश यादव, सुकांत सलिल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

