#मऊ_की_बेटी_का_कमाल | #UGC_JRF_सफलता | #गौरव_का_पल
📍 मऊ नगर से बड़ी उपलब्धि
अंजलि यादव ने यूजीसी जेआरएफ परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे मऊ जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने 99.7 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए पर्यावरण विज्ञान विषय में ऑल इंडिया स्तर पर 58वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से नगर में हर्ष का माहौल है।
अंजलि यादव, मऊ नगर के संगम गली निवासी श्याम सुंदर यादव की सुपुत्री हैं। उनकी इस सफलता पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में खुशी की लहर दौड़ गई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अंजलि के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर व्यापार मंडल जनपद मऊ के अध्यक्ष डॉ राम गोपाल गुप्त ने कहा कि अंजलि शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा अमृत पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से जंतु विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की और अब जेआरएफ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई ऊंचाइयों को छू लिया है।
अंजलि ने कहा, “मैं प्रोफेसर बनकर छात्रों की प्रतिभा को निखारने का शत-प्रतिशत प्रयास करूंगी। मेरा पहला उद्देश्य केंद्रीय अथवा प्रादेशिक विश्वविद्यालय में प्रवेश पाना है। भविष्य में सहायक प्रोफेसर या रिसर्च प्रोजेक्ट के क्षेत्र में भी कार्य करना चाहती हूं। ईश्वर की कृपा और आप सभी के आशीर्वाद से मैं निश्चित रूप से अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करूंगी।”
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादा-दादी के आशीर्वाद और अपने कठोर परिश्रम को दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्याम सुंदर यादव, महातम यादव, कन्हैया लाल जायसवाल, अजहर फैजी, अभिषेक मद्धेशिया, हरिशंकर गुप्ता, अशोक सिंह, सुभाष कन्नौजिया, गामा यादव, गोपाल जी बरनवाल, आनंद कुमार, हाजी अनवर अली, हाजी इफ्तेखार अहमद, आनंद गुप्ता, अनिल शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
✨ अंजलि की इस सफलता से मऊ जनपद गौरवान्वित है और युवाओं के लिए यह एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है।

